Pledge to Donate Eyes

अब तक 1600 से भी अधिक लोग नेत्रदान का संकल्प कर चुके हैं. अब तक हुये  अधिकतर  नेत्रदान मे श्री सुरेश जैन “डायमंड”ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

लगभग एक साल का वक़्त लोगो को जोडने मे कब निकाल गया पता ही नही चला लेकिन एक वर्ष मे नेत्रदान के विषय मे थोडी बहुत जानकारी हो चुकी थी,  इसलिये अब बारी थी शिविर लगाकर लोगों को भी नेत्रदान के विषय मे जानकारी दी जाये और इसी सिलसिले मे हमने पहला शिविर महात्मे आई बँक और अधीक्षक अभियंता, महावितरण शहर विभाग के सहयोग से 6 सितम्बर 2023 को आयोजित किया. रौशनी फाउंडेशन अब तक नागपुर ,भंडारा, वर्धा, चंद्रपुर, वरोरा ,उमरेड, बुटीबोरी,सावनेर,हिंगणा, कलमेश्वर, उरुळी कांचन,भोपाल और रायपुर मे भी शिविर लगा चुकी है.

युवाओ मे भी नेत्रदान को लेकर जागरूकता निर्माण करने के उद्देश्य से कालेज और स्कूलो मे भी शिविर लगाये गये है. रेडीओ स्टेशन, पॉवर स्टेशन, समाचार पत्र, कारखानो,मंदिर,गुरुद्वारा,और चर्च  मे भी रौशनी फाउंडेशन ने 50 से अधिक शिविर लगाकर समाज के हर क्षेत्र मे नेत्रदान को लेकर जागरूकता निर्माण करने का प्रयास सतत जारी है.