
राजेंद्रकुमार किशोरीलाल जैन
महावितरण से सेवा निवृत्ति के कुछ महिने पहले से ही मन मे विचार आता था कि रिटायारमेंट के बाद क्या करुंगा ?
लेकिन एक चीज तय कर चुका था कि अपने आप को समाज की सेवा मे अर्पण करना है. महावितरण और महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडळ मे सेवा के दौरान अभियंताओं के संगठन ( SUBORDINATE ENGINEERS ASSOCIATION) के साथ मिलकर बहुत से सामाजिक कार्य करने का मौका मिला था.
सेवा निवृत्ती के तुरंत बाद कोरोना काल मे लगभग घर पर ही समय व्यतीत होता गया, और कोरोना की समाप्ति के बाद मन मे ये खयाल आया की नेत्रदान को लेकर समाज मे जागरूकता निर्माण करने का कार्य किया जा सकता है.
फिर क्या था, मोबाइल उठाया एक मेसेज बनाया और पुराने साथियों को भेज कर अपनी भावनायें व्यक्त कर दी, सभी की तरफ से उत्साहवर्धक मेसेज प्राप्त होते ही उन सभी के समर्थन से 12 ऑगस्ट 2021 को रौशनी फाउंडेशन की स्थापना हुई.
